header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 98787 98787

foxxdentalindia@gmail.com

foxxdentalindia@gmail.com

Toothache1 (5)





    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने के सही समय के साथ जानें क्या हैं इसके फायदे?

    टीथ ब्रेसेस (Teeth Braces) या दांतों में तार लगवाना क्या हैं ?

    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाना क्या हैं इसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

    • टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए दांतों में तार (Teeth Braces) लगाया जाता है। जिसे अंग्रेजी में ब्रेसेस कहते है।
    • तो वहीं दांतों को एक पंक्‍ति में लाकर सीधा करने के लिए अक्‍सर डेंटिस्‍ट तार की मदद लेते हैं।
    • दांतों में तार लगवाने का उद्देश्य आपको भली-भांति भोजन चबाने के साथ, आपको एक खूबसूरत सी मुस्कान देना हैं।

    यदि आप दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट से सलाह ले।

    डेंटल ब्रेसेस कितने तरह के होते हैं ?

    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने के कितने तरह के तरीके है उनका वर्णन हम निम्न में प्रस्तुत कर रहे हैं ;

    • मेटल ब्रेसेस, जोकि साधारण ब्रेसेस हैं, और अधिकतर लोग इन्हें ही लगवाते हैं।
    • सेरेमिक ब्रेसेस, सफेद और थोड़े-से पारदर्शी होते हैं जोकि बनावट में मेटल ब्रेसेस की तरह ही होते हैं।
    • बात करें लिंग्वल ब्रेसेस की तो ये दांतों के पीछे लगाए जाते हैं,जिस वजह से यह दिखाई नहीं देते।
    • क्लियर अलाइनर की बात करें तो इसमें ब्रेसेस को लगाना और निकालना आपके हाथ में हैं।

    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने की सही उम्र क्या हैं ?

    आमतौर पर लोगों के दिमाग में यह बात बहुत घूमती हैं की हम दांतों को किस उम्र में लगवाए या दांतों में तार सिर्फ बच्चे ही लगवा सकते हैं।
    तो बता दे की पहले यह माना जाता था कि केवल युवावस्था के दौरान ही दांतों में ब्रेसेस लगवाना सही होता है। जबकि वास्तव में जब तक आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ हैं तो ब्रेसेस का चयन आप किसी भी उम्र में कर सकते हैं।

    लाभ क्या है दांतों में तार लगवाने के ?

    दांतों में तार लगवाने के कई फायदों का वर्णन हम निम्न में प्रस्तुत कर रहें ;

    • दांतों में तार लगवाने का सबसे बड़ा फ़ायदा तो यह हैं कि ये आपके टेढ़े-मेढे दांतों को सीधा करता हैं।
    • ये दांतो में मसूड़ों की समस्या से भी निजात दिलवाता हैं क्युकि यह दांतो में खाली जगह को भरने में सहायक माना जाता हैं।
    • तार लगवाने से जबड़ो की कमज़ोरी और मांसपेशियों के दर्द से हमें आराम मिलता हैं।

    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने के नुकसान क्या हैं ?

    • दांतों के तार के ऊपरी स्तह पर कुछ जगह खाली रह जाती है जिससे खाने की चीजे हमारे दांतों में फस कर संक्रमण का कारण बनती हैं।
    • अपने डेंटिस्ट की बात न मानने पर भी आपको दांतो में सूजन व अन्य समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

    यदि दांतों में तार लगवाने के बाद आपके द्वारा सावधानी न बरतने की वजह से दांतो में दर्द व सूजन की समस्या बन गई तो इसके लिए आप पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चुनाव करें।

    दांतों में ब्रेसेस / तार लगवाने की कीमत क्या हैं ?

    इसकी कीमत दांतो के तार की गुणवत्ता के हिसाब से होती है, जैसे..

    • मेटल ब्रेसेस की कीमत 18000 हजार से 50,000 है।
    • सेरेमिक ब्रेसेस की लागत 30,000 हजार से 80,000 तक की हैं।

    निष्कर्ष :
    दांतों में तार (Teeth Braces) लगवाने के बारे में अगर आप सोच रहें हैं तो फॉक्स डेंटल इम्प्लांट क्लिनिक का चुनाव करें। पर इससे पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह ले। और दांतों में तार लगवाने के लाभ और हानि के बारे में अच्छे से जानकारी एकत्र करके ही इसका उपचार करवाने के बारे में सोचे।

    Related Posts

    What Types Of Diseases In Gums Can Get Caused How To Recover Gum Problems

    मसूड़ों की बीमारी को ठीक करने के लिए कौन-से उपाय होंगे मददगार ?

    मसूड़ों की बीमारी बहुत ही बड़ी समस्या है व्यक्ति के लिए क्युकी इसके कारण व्यक्ति को कुछ भी खाने या फिर पीने में तकलीफ का

    दांतों के बीच गैप

    दांतों के बीच गैप होने के कौन-से 4 कारण है जिम्मेदार, जानिए डेंटिस्ट से इससे बचाव के कौन-से तरीके होंगे मददगार ?

    दांतो के बीच में गैप होना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते है। यह समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में लगभग दिखाई