header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 98787 98787

foxxdentalindia@gmail.com

foxxdentalindia@gmail.com

क्या दांत टूटने पर नए दांतों का चयन डॉक्टर करने देंगे ?





     दांत टूटने पर नए दांत लगवाना कितना सही है !

    कई बार हमारे दांत कुछ सख्त चीज खाने की वजह से टूट जाते है या कई बार आधे दांत टूट जाते है और आधे बच जाते है। वहीं दांतों को लगवाने या आधे बचे दांत से पूरे दांत को लगवाने के लिए डॉक्टर के द्वारा क्या सलाह दी जाती है और ऐसे दांत को क्या डॉक्टर के द्वारा लगाया जाता है या नहीं इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

    व्यस्को में दांतों का टूटना क्या है ?

    • अकसर आपने या हमने सुना होगा की बच्चों के दांत टूट गए है, क्युकि उनके दांत दूध के होते है जोकि बाद में फिर से निकल आते है।  
    • वहीं व्यस्को में अगर दांत टूट जाए, तो उसका वापिस से आना असंभव है। 
    • व्यस्को में दांत टूटने की बात करें तो कोई सख्त चीज खाने या किसी कारणवश उनके दांत में चोट लग जाए तो भी उनको अपने दांतों से हाथ धोना पड़ता है।

    यदि आपके दांत कीटाणुओं की वजह से टूट गए है, तो इसके लिए आपको पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए।

    क्या दांत टूटने पर नए दांत को लगवाया जा सकता है ?  

    • जब टूटे हुए दांत या कृत्रिम दांत लगवाने की बात आती है तो इसका एकमात्र समाधान डेंटल इंप्लांट ही है। इससे मरीज को सभी प्रकार की दंत समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। डेंटल इंप्लांट दंत प्रत्यारोपण होता है। इसमें मुंह में जहां पर दांत नहीं होता है वहां पर नया दांत लगाया जाता है। वहीं मरीज को दांत इस प्रकार से लगाए जाते है कि वह हमेशा के लिए स्थायी हो जाते है। 
    • डेंटल इंप्लांट के जरिए चोट से लगे दांत हो या किसी भी कारणवश आपके दांत टूट गए हो इसकी मदद से दांतों को लगाना संभव है। इसमें मुंह में डेंचर लगाया जाता है और उस पर नकली दांत लगाए जाते है, जो स्थायी होते है। और तो और इन्हें सपोर्ट के जरिए मुंह में लगाया जाता है। 
    • डेंटल इंप्लांट के जरिए यह संभव है। इसमें मुंह में डेंचर लगाया जाता है और उस पर नकली दांत लगाए जाते है जो स्थायी होते है। इन्हें सपोर्ट के जरिए मुंह में लगाया जाता है। 

    अगर आपको भी अपने टूटे हुए जगह पर दूसरे दांत लगवाने है तो इसके लिए आप लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट का चयन करें, ताकि आपके दांतों में डेंटल इंप्लांट अच्छे से हो सकें।

    दांत टूटने पर नए दांत को लगवाना कितना जरूरी है !

    • आपके मुंह में पूरे दांत होने से आपमें आत्मविश्वास आता है। और आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
    • दांत टूटने पर जबड़े का वो हिस्सा, जिस पर दांत लगा होता है, उसका आकार कम हो जाता है। 
    • वहीं डेंटल इंप्लांट सपोर्टेड प्रोस्थेसिस से हड्डी बचाए रखने और अपने जबड़े का आकार बनाए रखने में मदद मिलती है।
    • दांत टूटने से आपके बोलने के तरीके में परिवर्तन आ जाता है।
    • दांतों के टूटने से दांतों के बीच खाली जगह बनती है। जिससे दांतों का अरेंजमेंट गड़बड़ हो जाता है। और कई बार इसके कारण जबड़े के जोड़ में समस्या पैदा हो सकती है।  

    इसलिए जरूरी है की अगर आपके दांत टूट गए है, तो इसके लिए आप किसी बेहतरीन डेंटिस्ट का सहारा लें।

    सुझाव :

    • यदि किसी कारणवश आपके दांत टूट गए है, तो इससे बचाव के लिए या इसको लगवाने के लिए आपको किसी बेहतरीन डेंटिस्ट का सहारा लेना चाहिए। 
    • इसके अलावा आप इस तरह के टूटे हुए दांत को फॉक्स डेंटल क्लिनिक के अनुभवी डॉक्टरों से भी लगवा सकते है। 
    • इसके अलावा टूटे हुए दांत की जगह नए दांत को लगाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा भी दी जाती है।

    सारांश :

    दांत का पूरा टूटना या आधा टूटना व्यक्ति के लिए काफी समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए जरूरी है की अगर आपके दांतों में चोट लग गई है, तो इसके लिए आपको जल्द अनुभवी डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए और अगर दांत टूट गए है तो उसकी जगह पर दूसरे दांत को लगवाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

    Related Posts

    What Types Of Diseases In Gums Can Get Caused How To Recover Gum Problems

    मसूड़ों की बीमारी को ठीक करने के लिए कौन-से उपाय होंगे मददगार ?

    मसूड़ों की बीमारी बहुत ही बड़ी समस्या है व्यक्ति के लिए क्युकी इसके कारण व्यक्ति को कुछ भी खाने या फिर पीने में तकलीफ का

    दांतों के बीच गैप

    दांतों के बीच गैप होने के कौन-से 4 कारण है जिम्मेदार, जानिए डेंटिस्ट से इससे बचाव के कौन-से तरीके होंगे मददगार ?

    दांतो के बीच में गैप होना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते है। यह समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में लगभग दिखाई